KBHARAT Times, Bikaner
बीकानेर, राजस्थान ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के गठन के लिए गैर-शासकीय सदस्य के रूप में एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं तृतीय लिंग वर्ग के दो प्रतिनिधियों के मनोनयन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि इन सदस्यों का मनोनयन जिला कलक्टर की अभिशंसा पर राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपना प्रस्ताव आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज तथा ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण कार्यों में अनुभव संबंधी दस्तावेजों सहित 23 अक्टूबर तक रानी बाजार, चोपड़ा कटला स्थित संयुक्त निदेशक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

0 Comments