पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता एवं पूर्व प्रधान रघुनाथ सिंह भाटी के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

 KBHARAT Times, Bikaner 




बीकानेर/कोलायत। पूर्व मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी के पिता, पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय श्री रघुनाथ सिंह भाटी के निधन पर नूतन कुमार जोशी, पूर्व डायरेक्टर, बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड, बीकानेर एवं सुमित कुमार जोशी, सहसंयोजक आईटी सेल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान दोनों कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं एवं उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रघुनाथ सिंह भाटी का सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी एवं वरिष्ठ व्यक्तित्व को खो दिया है।

इस दुख की घड़ी में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel