शैक्षणिक गुणवत्ता तथा आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि के साथ विद्यार्थी हित से जुड़े नवाचार करे शिक्षा विभाग

 KBHARAT Times, Bikaner




*जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला निष्पादन समिति सहित विभिन्न बैठकें आयोजित*

बीकानेर। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने कहा कि जिले के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता तथा आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि के साथ ऐसे नवाचार किए जाएं, जो विद्यार्थियों के लिए लाभदायक साबित हों। 

जिला कलेक्टर ने मंगलवार को जिला निष्पादन समिति सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न बैठकों के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जाए। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निचले स्तर तक बैठकें लें तथा कम नामांकन वाले स्कूलों पर विशेष ध्यान दें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि बच्चे ड्रॉप आउट ना हों। उन्होंने एनीमिया निवारण कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के आधार और जन आधार प्रमाणीकरण के लिए विशेष शिविर लगाने के लिए निर्देशित किया।

जिला कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों के स्मार्ट क्लासेस का पूरा उपयोग हो। प्रत्येक अधिकारी रैंकिंग पैरामीटर्स पर विशेष ध्यान देते हुए यह प्रयास करें कि प्रदेश में जिले की रैंकिंग बेहतर रहे। साथ ही जिले में ब्लॉक्स के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा रहे और बेहतर परिणाम आएं। उन्होंने जिले के जर्जर भवनों को जमींदोज करने तथा नए कक्षा कक्षों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीबी जीरामजी के तहत नए कक्षा कक्ष बनवाए जा सकें, इसके लिए सम्बंधित ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्ताव भेजे जाएं। इसके लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को संबंधित विकास अधिकारियों से समन्वय रखने के निर्देश दिए। 

जिला कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक सीबीईओ अपने-अपने ब्लॉक के एक पीएमश्री विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करें और प्रयास करें कि यह विद्यालय प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में सम्मिलित हो। उन्होंने मिड डे मील के लिए खाद्यान्न वितरण और भुगतान सहित भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा की। प्रत्येक ब्लॉक में बाल गोपाल योजना का संचालन प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि बच्चों में रीडिंग हैबिट बढ़ाने के प्रयास हों। इसके मद्देनजर ऐसे नवाचार करें, जिनसे बच्चों में पढ़ने की आदत बढे। जिला कलेक्टर ने स्कूलों में रीडिंग कॉर्नर की स्थापना तथा हर स्कूल में संचालित 'मायड़ भासा री  रीत' नवाचार की सराहना की और कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी टीम के रूप में कार्य करते हुए बेहतर परिणाम देने का प्रयास करें।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) डॉ. रामगोपाल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) श्री किशन दान चारण, एडीपीसी श्री केके बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel