KBHARAT Times, Bikaner
बीकानेर। यूथ कांग्रेस के चुनाव में यशवर्धन नायक ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस नेता मैक्स नायक ने बधाई दी और कहा नायक समाज का नाम रोशन क्या है समाज के युवाओं ने फ़टाके ओर मिठाई एक दूसरे को खिलाकर बधाइयां दी नायक समाज के चोरूलाल नायक मूलचंद नायक पूर्व मंडर अध्यक्ष रमेश नायक नंदलाल नायक राजकुमार नायक मिलन नायक तरुण नायक रघुवीर नायक राकेश नायक सुनील नायक बेगाराम नायक जगदीश नायक भूरा राम नायक पार्षद हेमंत ओर नरेश नायक
चुनावी परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जीत के बाद यशवर्धन नायक ने अपने समर्थकों एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनके साथ जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता और युवा साथी की जीत है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिन लोगों ने विश्वास जताया और समर्थन दिया, वे सभी इस सफलता के भागीदार हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही।
यशवर्धन नायक की इस जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने जीत पर बधाई देते हुए इसे संगठन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण परिणाम बताया।

0 Comments