KBHARAT Times, Bikaner
बीकानेर, आज वार्ड नंबर 71 में सैटेलाइट के सामने स्थित बड़ा नाला पूरी तरह खुला पड़ा है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आज इसी खुले नाले में एक गाय का बछड़ा गिर गया।
घटना की सूचना नरेश कुमार नायक, वार्ड नंबर 71 के कांग्रेस प्रत्याशी, को फोन के माध्यम से दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत सहायता भेजी और काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यह खुला नाला आमजन और पशुओं की सुरक्षा के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। संबंधित विभाग से आग्रह है कि नाले को जल्द सुरक्षित करवाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

0 Comments