KBHARAT Times, Bikaner
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के महापौर अनिल कल्ला ने आज स्वायत्त शासन सचिव श्री रवि जैन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान महापौर ने बीकानेर नगर निगम की आर्थिक स्थिति सहित निगम से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
महापौर अनिल कल्ला ने निगम की वर्तमान वित्तीय स्थिति, विकास कार्यों तथा आगामी योजनाओं को लेकर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने निगम के विकास कार्यों को गति देने के लिए वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता से भी सचिव को अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की ओर से बीकानेर नगर निगम को सहयोग में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचित बोर्ड के गठन के बाद केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से नगर निगम को मिलने वाली विभिन्न वित्तीय सहायता शीघ्र जारी करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सचिव ने विश्वास जताया कि वित्तीय सहायता उपलब्ध होने के बाद बीकानेर नगर निगम अपने विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा सकेगा। मुलाकात के दौरान नगर निगम से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

0 Comments