दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन दिनांक 18 व 19 सितंबर 2026 को गंगाराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल

 KBHARAT Times, Bikaner

 


बीकानेर, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन दिनांक 18 व 19 सितंबर 2026 को गंगाराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,भूट्टो का चौराहा, गजनेर रोड, बीकानेर में आयोजित होगा ।
 जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षा में उन्नयन एवं नई शिक्षा नीति पर गहन चिंतन मनन किया जाएगा। वही शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर भी सम्मेलन में चर्चा की जाएगी।  पारीक ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन 18 सितंबर 2026 को प्रातः  11:00 बजे होगा।
प्रदेश प्रवक्ता यतीश वर्मा ने जिला शैक्षिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों की  अधिकाधिक भागीदारी की अपील की।
प्रदेश सलाहकार मंडल अध्यक्ष सुभाष आचार्य ओर प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री भंगा सिंह यादव ने बताया कि सम्मेलन में सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करने,शिक्षकों के समक्ष चुनौतियों,बदलते परिवेश में युवा शिक्षकों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा होगी।
प्रदेश वरिष्ठ मंत्री गुलाबनाथ योगी एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री नंद किशोर शर्मा ने बताया कि शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करने,तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण सहित शिक्षकों की अन्य समस्याओं पर  सम्मेलन में प्रमुखता से चर्चा की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel