KBHARAT Times, Bikaner
बीकानेर, शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान,जिला शाखा बीकानेर द्वारा 18 सितंबर को आयोजित होने वाले तृतीय शिक्षक रत्न सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को किया गया। पोस्टर का विमोचन संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके समर्पण,सेवाभाव एवं शिक्षा के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त मीणा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे आयोजनों से शिक्षकों का उत्साह बढ़ता है और समाज में उनके योगदान को उचित सम्मान मिलता है।आयोजन समिति के श्याम सुंदर विश्नोई,सीताराम डूडी, पवन शर्मा,अविनाश आसिया ने बताया कि सम्मान समारोह 18 सितंबर को हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,अंग्रेजी माध्यम,सूरसागर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में शिक्षाविद,जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई,जिलाध्यक्ष सीता राम डूडी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,जिला सचिव संतोष जनागल,जिला उपाध्यक्ष अनिल धारणिया,कार्यक्रम संयोजक पवन शर्मा,सह संयोजक अविनाश आसिया,ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष विश्नोई,सहीराम आदि उपस्थित रहें।

0 Comments