कं भारत टाइम्स, बीकानेर
जयपुर, 15 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) में शुक्रवार सुबह 11 बजे कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्षों की छमाही बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह ने की।
शहर कांग्रेस के अब्दुल रहमान लोदरा ने बताया कि बैठक में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह के समक्ष निकाय एवं पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
बैठक में प्रदेश सचिव श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शशिकला राठौड़, शहर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कांता कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती खुर्शीदा बानो बागवान तथा पूर्व जिला प्रमुख एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला सिवर सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
अब्दुल रहमान लोदरा ने कहा कि महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर की सभी महिला पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

0 Comments