कं भारत टाइम्स, बीकानेर
बीकानेर, 15 अगस्त। राजस्थान जेल पुलिस के उप अधीक्षक एवं राष्ट्रपति पदक विजेता श्री योगेश कुमार तेजी को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए भारत सरकार द्वारा दूसरी बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिली यह उपलब्धि वाल्मीकि समाज के साथ-साथ पूरे राजस्थान के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। बीकानेर में मुख्यमंत्री द्वारा भी श्री तेजी को सम्मानित किया गया।
इस गौरवशाली उपलब्धि के बाद वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया। इस दौरान डॉ. मुकेश वाल्मीकि, अंबेडकर मिशनरी के दिलीप पांडे, मुकुल वाल्मीकि, महंत पंडित हरिप्रकाश वाल्मीकि, समाजसेवी शेरसिंह जावा, चंद्रप्रकाश पंडित, जयदीप सिंह जावा, सोनू बारासा, मनजीत चावरिया, सौहार्द वाल्मीकि सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने श्री तेजी का फूलों के गुलदस्ते एवं मालाओं से स्वागत कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री योगेश कुमार तेजी की यह उपलब्धि कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक है। देश की आजादी के 80वें वर्ष में दूसरी बार राष्ट्रपति पदक मिलना समाज के लिए विशेष गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित होने का संदेश देती है।
वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री तेजी ने अपनी कार्यशैली और सेवाभाव से समाज का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि पर समाजजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार राष्ट्रसेवा में अपना योगदान देते रहें।
दूसरी बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने पर श्री योगेश कुमार तेजी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

0 Comments