BBT Times, कोटा
कोटा, 11 जून।अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज जिला शाखा कोटा द्वारा आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का बुधवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीनाथपुरम स्टेडियम, कोटा में किया गया, जहां संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
जिला अध्यक्ष विनय नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, युवाओं एवं संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। समारोह के पोस्टर का विमोचन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री खेमराज कलोसिया एवं जिला संरक्षक श्री हरपाल सिंह राणा के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की सहमति से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। इसके तहत शंकर तेजी को जिला उपाध्यक्ष, कन्हैया लाल गोयर को सह मीडिया सचिव, राजू चंडालिया को सह सचिव तथा राकेश गोडाला को सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने नव नियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष धमोनिया, डॉ. संजय गुप्ता, मुख्य महामंत्री दिनेश भैरवा, कोषाध्यक्ष राकेश सोनवाल, महासचिव सत्यनारायण झावा, सचिव राजेंद्र सारवान, संगठन सचिव दिनेश ढंगोरिया, सचिव मुकेश बुर्ट, अशोक निराला, महावीर धूलिया, सुधीश तमोली सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सामाजिक एकता, शिक्षा एवं प्रतिभा प्रोत्साहन के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।


0 Comments