BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

बीकानेर अण्डर 11 एवं अण्डर 17 जिला शतंरज प्रतियोगिता का शुभारम्भ बीकानेर बाल शतरंज मे पहले दिन 60 खिलाड़ियों ने मोहृरे लडाये।

BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 11 जून । आज स्थानीय बेसिक इग्लिश काॅलेज में बीकानेर के प्रतिष्ठित राम जी व्यास के द्वारा बीकानेर जिला अण्डर 11 और अण्डर 17 प्रतियोगिता का मोहरा चल कर शुभारम्भ किया। 
आज के इस कार्यक्र्रम की अध्यक्षता रामजी व्यास के द्वारा की गई। उनके साथ मंच पर अखिल भारतीय शतरंज संघ के श्री शंकरलाल हर्ष, जिला शतंरज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बोडा, सचिव शैलेष गुप्ता एंव कोषाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल रहे। 


आज के अपने अध्यक्षीय उदबोधन में रामजी व्यास ने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो हमको शिक्षा देता है कि यदि हम अपने छोटे छोटे सदस्य की सही परवरिश करें तो वह भी वजीर बन जाता है। इसी प्रकार आज जिस प्रकार छोटे छोटे बच्चों को उनके माता पिता प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आये है आप में से ही कोई बच्चा विश्व शतरंज में बीकानेर का नाम करेगा। 


इसी अवसर पर बीकानेर जिला शतरंज संघ के सचिव शैलेष गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि बीकानेर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में 40 बालक और बालिकांए और 11 वर्ष से कम आयु वर्ग में 22 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम चार विजेता खिलाडियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा। 


इसके बाद एस एल हर्ष ने कहा कि मेहनत का परिणाम सफलता है जो बच्चे आज लगन से मेहनत कर रहे थे उन्होने आज विश्व शतरंज में भारत का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार यदि आपने भी लगन के साथ मेहनत की तो आप में से कोई विश्वनाथन आनन्द, डी. गुकेश अथवा प्रज्ञानन्दन बनेगा। 


इसके बाद बीकानेर शतरंज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बोडा ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नही होता है। इसके लिए निरन्तरता की आवश्यकता होती है। मै सभी बच्चों और उनके माता पिता को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। इसी अवसर पर सभी मंचस्थ ने छोटे छोटे बच्चों के साथ मोहरा चल कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में हर्षवर्धन सिंह, दक्ष सिंह, चेतन खत्री, अनन्या सांख्ला, आरव दाधीच, एकलव्य गोस्वामी, अदित्य जोशी, नव्य व्यास, अविका, डिम्पल अग्रवाल जैसे रेटेड प्रतिभागी भाग ले रहे है। 


इसके बाद बीकानेर शतरंज संध के कोषाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल ने कहा कि हम सभी बच्चों और अभिभावकों का अभिनन्दन करते है यदि कोई भी प्रतिभागी देर से कल भी आयेगी तो उसको प्रतियोगिता मे खेलने का अवसर दिया जायेगा। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में कपिल पंवार, भानू आचार्य, बुलाकी हर्ष, आनन्द व्यास, शिवरतन और शिवम पुरोहित है। जिनको प्रविष्टी दी जा सकती है। कल प्रातः 9.00 बजे दुसरा चक्र खेला जायेगा। 
 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel