BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

‘12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

 BBT Times, बीकानेर




प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्थापित किए नए कीर्तिमानः विधायक श्री जेठानंद व्यास

अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभः संभागीय आयुक्त 

बीकानेर, 12 जून। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ का उद्घाटन शुक्रवार को सूचना केन्द्र परिसर में हुआ। 

    जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने की। समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू, श्री श्याम पंचारिया तथा श्रीमती सुमन छाजेड़ भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 

    इस अवसर पर विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पिछले बारह वर्षों में देश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की अगुवाई में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से देश और प्रदेश की विकास यात्रा को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया गया है। 

    संभागीय आयुक्त ने कहा कि आमजन तक केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी तथा इनका लाभ पहुंचे, इसके मद्देनजर ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी सरकार की योजनाओं की जानकारी, जन-जन तक पहुंचाई जाए। 

    श्री श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में प्रत्येक वर्ग के कल्याण से जुड़ी योजनाएं और कार्यक्रम संचालित हो रही हैं। ऐसे आयोजनों से इनका प्रभावी प्रचार-प्रसार होता है। श्रीमती सुमन छाजेड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याण की नई इबारत लिखी गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में समान गति से विकास हो रहा है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू ने कहा कि ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार आमजन के लंबित कार्य कर उन्हें राहत प्रदान की जाएगी। 

जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक श्री हरि शंकर आचार्य ने बताया कि जनसंपर्क विभाग के निर्देशानुसार यह प्रदर्शनी 14 जून तक प्रतिदिन प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग सौ बैनर्स के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां प्रदर्शित की गई हैं। 

जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई ने आगंतुकों का आभार जताया। इस दौरान श्री किशन चौधरी, श्री राजेन्द्र भार्गव, जिला परिषद के आईईसी काॅर्डिनेटर श्री गोपाल जोशी, जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री विक्रम सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह, श्री परम नाथ सिद्ध, श्री हेमराज बिजारणिया, श्री राकेश डुकिया, श्री आनंद सिंह बीदावत सहित अन्य स्टाफ सदस्य, प्रेस प्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel