BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

एक पेड़ लोकतंत्र के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला परिषद बीकानेर परिसर में 'एक पेड़ लोकतंत्र के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद बीकानेर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे तथा विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के वित्तीय सलाहकार श्री मोहम्मद मोहसीन खान ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने कहा कि 'वृक्ष जीवन का आधार हैं और वृक्ष देव तुल्य हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का संकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।' उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पावन पर्व को वृक्षारोपण से जोड़ने की यह पहल समाज में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनेगी।

वित्तीय सलाहकार मो. मोहसीन खान ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और जल संरक्षण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। 'एक पेड़ लोकतंत्र के नाम' अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर अति मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रियंका तलानिया, मुख्य लेखाधिकारी श्रीमती चन्द्रकला, राजीविका के प्रभारी श्री दिनेश मिश्रा, अधीक्षण अभियंता श्री महेश अजाड़ीवाल सहित जिला परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण व मतदाता जागरूकता के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel