BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का 23वां स्थापना दिवस 7 जून को पीएम-उषा योजना के भवनों का होगा लोकार्पण

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 4 जून। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का 23वां स्थापना दिवस समारोह 7 जून रविवार को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम-उषा योजना के अंतर्गत निर्मित भवनों का ऑनलाइन लोकार्पण किया जाएगा।

ऑनलाइन समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे करेंगे। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल तथा राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत तथा विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

समारोह का आयोजन महर्षि शौनक भवन, कुलगुरु सचिवालय, विश्वविद्यालय परिसर में होगा। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आमजन से कार्यक्रम में ऑनलाइन सहभागिता करने का आग्रह किया है।

यह जानकारी कुलसचिव श्री यशपाल आहूजा ने दी। देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के उच्च शिक्षा संस्थानों को और अधिक संसाधन युक्त बनाने और रोजगारोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के रूप में विकसित की गई योजना का शुभारम्भ 20 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इसके लिए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय को 20 करोड़ रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ। इस प्राप्त अनुदान से विश्विद्यालयों में नवीन भवनों के निर्माण के साथ प्रयोगशाला उपकरण, प्रयोगशाला आधुनिकीकरण के कार्य करवाए गए। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel