BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 29 जून को जयपुर में 318 करोड़ रुपए का सहयोग देने वाले 154 भामाशाह और 97 प्रेरक होंगे सम्मानित

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 12 जून। शिक्षा विभाग द्वारा 30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 29 जून को जयपुर के बिड़ला आॅडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 154 भामाशाहों तथा 97 प्रेरकों का सम्मान किया जाएगा। 

    प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट ने बताया कि राजकीय विद्यालय भवन निर्माण, अतिरिक्त निर्माण, निर्मित भवन, भूमि एवं अन्य भौतिक संसाधन उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण सहयोग कर, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने वाले दानदाताओं को इस दौरान सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन आवेदनों में से निर्धारित पात्रता अनुसार सम्मान के लिए अंतिम चयन किया गया है। 

    श्री जाट ने बताया कि एक करोड़ रुपए अथवा इससे अधिक राशि का सहयोग करने वाले 49 दानदाताओं को राज्य स्तर पर शिक्षा विभूषण तथा 30 लाख से 1 करोड़ रुपये से कम तक का सहयोग करने वाले 105 दानदाताओं को शिक्षा भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पचास लाख या इससे अधिक राशि के लिए भामाशाहों को प्रेरित करने वाले प्रेरकों को भी सम्मानित किया जाएगा। 

    प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि सत्र 2025-26 में इन भामाशाहों द्वारा विभाग को 318 करोड़ रुपए का सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में पहली बार यह आयोजन हुआ और गत वर्ष हुए 29वें भामाशाह सम्मान समारोह तक, प्रदेश के 2 हजार 331 भामाशाहों द्वारा 1155.48 करोड़ रुपए का सहयोग प्राप्त हुआ है। 

    श्री जाट ने बताया कि 29 जून को प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित होंगे। इनमें 1 लाख से 29 लाख 99 हजार 999 तक की राशि का सहयोग करने वाले दानदाताओं तथा 5 लाख से 49 लाख 99 हजार 999 रुपए तक की राशि का सहयोग करने के लिए भामाशाहोें को प्रेरित करने वाले प्रेरकों को सम्मानित किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel