BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

ऊंट उत्सव: दूसरे दिन योग साधकों ने किया योग घने कोहरे और ठंड के बावजूद डटे रहे योग साधक

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 10 जनवरी। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दूसरे दिन शनिवार के कार्यक्रमों की शुरुआत 'करें योग, रहे निरोग' कार्यक्रम के साथ हुई।
संसोलाव तालाब के पास स्थित पीपल पार्क में घने कोहरे और ठंड के बावजूद सैकड़ो योग साधकों ने योग क्रियाएं की तथा बीकानेर की संस्कृति, सभ्यता और यहां की परंपराओं को समृद्ध करने का संदेश दिया। 
जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय ऊंट उत्सव के दूसरे दिन पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रवीर योगासन स्पोर्ट्स अकैडमी, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग, एलएम स्पोर्ट्स अकैडमी, एमएम ग्राउंड क्रिकेट अकादमी तथा कपिल क्रीड़ाश्रम के प्रतिनिधियों तथा शारीरिक शिक्षकों सहित स्थानीय योग साधकों ने भाग लिया।
योग प्रशिक्षण भुवनेश पुरोहित के नेतृत्व में यशोवर्धिनी आचार्य, स्नेहा व्यास, सपना बेरवाल और प्रियंका रघुवंशी ने प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षण दिया तथा योग से जुड़ी जानकारी दी। 
पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक महेश व्यास ने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम के माध्यम से शरीर और मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार महोत्सव में कई नवाचार किए जा रहे हैं। 
सहायक पर्यटन अधिकारी नेहा शेखावत, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष, रामेंद्र हर्ष, रामकुमार पुरोहित, शिवाजी छंगाणी, मदन मोहन छंगाणी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel