BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

अनुजा निगम: साक्षात्कार 12 से 16 तक

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 10 जनवरी। राष्ट्रीय निगमों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछडा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के वर्ष 2025-26 में ऋण स्वीकृत करने के लिए आशार्थियों से आवेदन पत्र, आमंत्रित किये गये थे। इन आवेदन पत्रों की संवीक्षा एवं पात्र आशार्थियों को ऋण स्वीकृत करने के लिए 12 से 15 जनवरी को एवं अनुपस्थित आशार्थियों हेतु 16 को सुबह 10 से 5 बजे तक साक्षात्कार आयोजन रखा गया है। इसमें 12 तथा 13 जनवरी को अनुसूचित जाति वर्ग, 14 जनवरी को अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 जनवरी को दिव्यांगजन वर्ग व सफाई कर्मचारी वर्ग के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
इन वर्ग के व्यक्तियों, जिन्होंने ऋण हेतु इस कार्यालय में आवेदन पत्र प्रस्तुत किये हैं, वे सभी निर्धारित तिथि को ऑनलाईन आवेदन फार्म व इसके साथ संलग्न दस्तावेज की प्रति एवं अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर परियोजना प्रबंधक कार्यालय, राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड, राजियासर हाउस, बीदासर हाउस के पीछे साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।

अधिक जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0151-2226023 पर निर्धारित समय पर सम्पर्क करें।

परियोजना प्रबंधक अनुजा निगम, बीकानेर 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel