कं भारत टाइम्स, बीकानेर
पैतृक गांव हदा पहुंचकर स्व. रूघनाथ भाटी को दी श्रद्धांजलि, अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा—उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति
बीकानेर। राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवर सिंह भाटी के पिता स्व. रूघनाथ भाटी के निधन पर बीकानेर जिला उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने उनके पैतृक गांव हदा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। स्व. रूघनाथ भाटी कोलायत के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे और उन्होंने सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. रूघनाथ भाटी का निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। वे सरल, सहज, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए उन्होंने सदैव लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास किया। कोलायत के पूर्व प्रधान के रूप में भी उन्होंने क्षेत्र के विकास और आमजन के हितों के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि स्व. रूघनाथ भाटी का व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य सदैव लोगों के बीच स्मरणीय रहेंगे। उनका जीवन हमें समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की प्रेरणा देता है। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ समाज ने भी एक अनुभवी और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती।
अशोक सुराणा ने भी स्व. रूघनाथ भाटी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व. भाटी का सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लोगों से आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान बीकानेर जिला उद्योग संघ के वीरेंद्र किराडू, बसंत नौलखा, चंद्रप्रकाश नौलखा, विजय नौलखा, अरविन्द चौधरी, रवि पुगलिया ने स्व. रूघनाथ भाटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं ।

0 Comments