राजुवास में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 का प्रचार-प्रसार, युवाओं से क्विज में भाग लेने का आह्वान

 KBHARAT Times, Bikaner 




बीकानेर। माई भारत बीकानेर की ओर से विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के प्रचार-प्रसार एवं युवा सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरिनरी एंड एनिमल साइंसेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सुश्री विजेता मजूमदार ने विद्यार्थियों को डायलॉग की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में क्विज में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि क्विज 30 सितंबर 2026 तक लाइव है। क्विज के बाद जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरण आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम जनवरी 2027 में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जहां चयनित युवाओं को अपने विचार एवं दृष्टिकोण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

जिला युवा अधिकारी ने कहा कि डायलॉग युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में अपनी सोच, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel