डॉ. सिरोही के विभागाध्यक्ष बनने पर RYC ने किया सम्मान

 KBHARAT TIMES, Bikaner

 


बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर डॉ. सिरोही का राजस्थान यूथ क्लब की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

राजस्थान यूथ क्लब के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने डॉ. सिरोही को राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जयदीपसिंह जावा एवं सोहन राम राव ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वहीं तोलाराम सियाग एवं मेहबूब रंगरेज ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल अब्दुल वहीद ने माला पहनाकर स्वागत किया।

समारोह के दौरान महेंद्र सिंह सोडा एवं भवानी शंकर गहलोत ने डॉ. सिरोही को मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर मनोज चौधरी, जयदीप सिंह जावा, अब्दुल वहीद, तोलाराम सियाग, सोहन राम राव, महेंद्र सिंह सोडा, रविन्द्र राजपुरोहित, राजेश पूनिया, भवानी शंकर गहलोत, मेहबूब रंगरेज, मेक्स नायक, धर्मेश जावा, रवि जनागल, रोहित पंडित एवं भेरू रतन जावा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel