KBHARAT Times,Bikaner
बीकानेर। रयान इंटरनेशनल स्कूल, बीकानेर में मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मारवाड़ हॉस्पिटल के कंसल्टेंट न्यूरोसाइकियाट्रिस्ट डॉ. इमरान खान ने विद्यार्थियों को तनाव, चिंता, परीक्षा के दबाव, आत्मविश्वास, सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग, नशे से बचाव, लक्ष्य निर्धारण तथा बेहतर मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।
इस अवसर पर रयान इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल ऋतू अजय चौर्य, मारवाड़ हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड सुनील शर्मा सहित स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
डॉ. इमरान खान ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, अपनी भावनाओं को समझने, स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखने तथा किसी भी मानसिक या भावनात्मक परेशानी को नजरअंदाज न करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, स्वस्थ आदतों, अनुशासन एवं संतुलित जीवनशैली के माध्यम से बेहतर भविष्य निर्माण का संदेश दिया गया।
रयान इंटरनेशनल स्कूल एवं मारवाड़ हॉस्पिटल की यह संयुक्त पहल विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही।

0 Comments