कं भारत टाइम्स, बीकानेर
बीकानेर, 06 अगस्त। एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल्स की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष मनोज व्यास ने सभी सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
घोषित कार्यकारिणी में उमेश पुरोहित को सचिव, दिलीप गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा प्रकाश सामसुखा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, एकता और पत्रकार हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। वहीं, बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यकारिणी के विस्तार और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर अपनी सहमति जताते हुए निर्णय का स्वागत किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज व्यास ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी अनुभवी साथियों के मार्गदर्शन, सहयोग और सक्रिय भागीदारी से एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल्स भविष्य में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन के विकास एवं पत्रकार हितों के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

0 Comments