आबकारी विभाग का अभियान: 600 लीटर स्प्रिट बरामद, दर्ज किया अभियोग

कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर, 25 अगस्त। आबकारी आयुक्त श्री नमित मेहता के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन बीकानेर श्रीमती मनीषा लेघा के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

आबकारी उपायुक्त जोन श्री पोमाराम रोहिणा ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी श्री संजीव पटावरी द्वारा सहायक आबकारी अधिकारी श्री प्रताप सिंह डूडी की टीम ने ग्राम जैतपुर, पुलिस थाना महाजन क्षेत्र में अर्जुनसर से पल्लू जाने वाली आम सड़क के किनारे बने कमरों के पीछे सरहद जैतपुर में दबिश दी।

कार्यवाही के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए तीन ड्रमों से कुल 600 लीटर स्प्रिट बरामद की गई। प्रत्येक ड्रम में करीब 200 लीटर स्प्रिट मिली। मौके पर नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण करते हुए आबकारी थाना लूणकरणसर में राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 16/54 के तहत अभियोग दर्ज किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

अभियान में सहायक आबकारी अधिकारी श्री प्रताप सिंह डूडी, आबकारी निरीक्षक श्रीमती सरिता भार्गव सहित आबकारी निरोधक दल खाजूवाला, बीकानेर ग्रामीण एवं लूणकरणसर के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिला बीकानेर का समस्त जाब्ता शामिल रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel