BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

स्कूल में छात्राओं को मिला फर्नीचर, अपना घर में व्हीलचेयर वितरण, बीओडी बैठक में तय हुई वर्षभर की कार्ययोजना

 KBharat Times, बीकानेर



बीकानेर, 12 जुलाई।  रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स ने रोटरी वर्ष की शुरुआत सेवा और संगठन के समन्वय के साथ करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट (डीजीई) रोटे. प्रदीप पाराशर के बीकानेर प्रवास पर विभिन्न सेवा प्रकल्पों और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) बैठक का आयोजन किया। दिनभर चले कार्यक्रमों में शिक्षा, स्वास्थ्य और संगठनात्मक विकास से जुड़े कार्यों के साथ आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर मंथन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सोंगिरी कुएं के पास स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में छात्राओं को फर्नीचर वितरण से हुई। रोटे. हेमंत आसोपा के सहयोग से आयोजित इस सेवा प्रकल्प में डीजीई रोटे. प्रदीप पाराशर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रत्येक योगदान समाज के भविष्य को मजबूत बनाता है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटे. इंजी. विपिन लड्ढा, रोटे. सुरेंद्र जोशी, रोटे. देवेंद्र सिंह, रोटे. ऋषि धामू, रोटे. अश्विनी मखीचा, रोटे. नीरज सिंह, रोटे. चक्रवर्ती श्रीमाली, कोषाध्यक्ष रोटे. राजेश खत्री, रोटे. हेमंत आसोपा, सीए रोटे. दीपक व्यास, रोटे. डॉ. शिशिर शर्मा, सचिव रोटे. जगदीप सिंह ओबेरॉय और रोटे. राजेश पारीक मौजूद रहे।
इसके बाद जयपुर रोड स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में प्रभुजनों तथा श्री पीताम्बरा टेबल टेनिस अकादमी के खिलाड़ियों को व्हीलचेयर भेंट की गई। यह सेवा प्रकल्प रोटे. सुनील चमड़िया के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस दौरान डीजीई रोटे. प्रदीप पाराशर और ग्वालियर से आए रोटे. मयूर गर्ग ने प्रभुजनों एवं खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटे. इंजी. विपिन लड्ढा, सचिव रोटे. जगदीप सिंह ओबेरॉय, रोटे. मनोज कुरी, रोटे. रितेश अरोड़ा, रोटे. डॉ. शिशिर शर्मा, रोटे. आनंद आचार्य, रोटे. देवेंद्र सिंह, रोटे. पंकज सुथार, रोटे. सुनील चमड़िया, रोटे. विशाल गौर, रोटे. सचिन शर्मा, रोटे. नीरज सिंह, रोटे. डॉ. कुलदीप मेहरा, रोटे. उमा शंकर तथा श्री कमल शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने सेवा को रोटरी की पहचान बताते हुए ऐसे प्रकल्पों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
इसके पश्चात सादुल क्लब में आयोजित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) बैठक में क्लब के निदेशकों एवं विभिन्न समितियों के अध्यक्षों ने वर्षभर की कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में सदस्यता वृद्धि, सेवा प्रकल्प, पर्यावरण संरक्षण, युवा सहभागिता, सार्वजनिक छवि सुदृढ़ीकरण और फेलोशिप गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
डीजीई रोटे. प्रदीप पाराशर ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने क्लब द्वारा रोटरी वर्ष के प्रारंभ में ही प्रभावी सेवा प्रकल्पों के आयोजन की सराहना करते हुए सभी सदस्यों से रोटरी इंटरनेशनल की थीम "Create Lasting Impact" को प्रत्येक प्रकल्प में आत्मसात करने का आह्वान किया।
क्लब अध्यक्ष रोटे. इंजी. विपिन लड्ढा ने डीजीई का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स सेवा, नेतृत्व, फेलोशिप और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। सचिव रोटे. जगदीप सिंह ओबेरॉय ने बैठक का संचालन किया। सभी बोर्ड सदस्यों ने अपने दायित्वों के प्रभावी निर्वहन का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज के साथ हुआ। सेवा प्रकल्पों और संगठनात्मक गतिविधियों से परिपूर्ण यह आयोजन रोटरी के आदर्श "Service Above Self" और इस वर्ष की थीम "Create Lasting Impact" को साकार करता नजर आया। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel