KBharat Times, बीकानेर
बीकानेर, 14 जुलाई ! बीकानेर रेंज पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 30 दिनों में 100 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। यह कार्रवाई सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से की गई, जिसके जरिए तीन दिन से लेकर चार वर्ष पूर्व तक गुम हुए मोबाइल ट्रेस किए गए। महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओम प्रकाश, आईपीएस के निर्देशन में सोशल मीडिया सेल एवं पुलिस टीम ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों से प्राप्त गुमशुदगी रिपोर्टों पर कार्रवाई करते हुए इन मोबाइलों को बरामद किया।
बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल ट्रैक कर बरामद किए जा सकें। पुलिस अधिकारियों ने इसे तकनीक आधारित पुलिसिंग की बड़ी उपलब्धि बताया।
.jpeg)
0 Comments