महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र नोखा ने सेवा पखवाड़े के समापन पर किया वृक्षारोपण वैदिक गुरुकुल में बटुकों को फल वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 KBharat Times,  नोखा


 

नोखा/बीकानेर, 14 जुलाई !  महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र नोखा द्वारा 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 14 दिवसीय सेवा पखवाड़े के अंतिम दिन मंगलवार को वैदिक गुरुकुल, नोखा गाँव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया तथा गुरुकुल के बटुकों को फलों का वितरण भी किया गया।

 वीरा केंद्र की पूर्व चेयरपर्सन मंजू वेद ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं। ये न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जीवन की अनेक आवश्यकताओं की पूर्ति भी करते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। 

केंद्र की चेयरपर्सन सरला अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष वीरा केंद्र द्वारा सोमलसर में लगाए गए पौधे आज बड़े होकर हरियाली की सुंदर मिसाल बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल के दौरान वृक्षारोपण अभियान लगातार जारी रहेगा। 

कार्यक्रम में गुरुकुल के बटुकों को पौधों की नियमित सिंचाई एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वेद अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर वीरा सरोज बेद, वीरा विजयश्री रांकावत सहित अन्य वीरा बहनों ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में वैदिक गुरुकुल के प्रधानाचार्य भेरूलाल शर्मा ने वीरा केंद्र का आभार व्यक्त करते हुए इस सेवा कार्य की सराहना की।  

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel