BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

पालनहार योजना के लाभार्थियों को करवाना होगा वार्षिक सत्यापन

 KBharat Times, बीकानेर






बीकानेर, 1 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पालनहार योजना के तहत लाभान्वित बच्चों के अभिभावकों से वार्षिक सत्यापन (रिन्यूअल) शीघ्र कराने की अपील की है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले में योजना से लाभान्वित 13 हजार 951 बच्चों में से अब तक केवल 391 बच्चों का ही वार्षिक सत्यापन हुआ है, जबकि 13 हजार 560 लाभार्थियों का सत्यापन होना अभी शेष है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एल.डी. पंवार ने बताया कि पालनहार योजना के अंतर्गत अनाथ, तलाकशुदा अथवा परित्यक्ता महिला के बच्चे, पुनर्विवाहित विधवा माता के बच्चे, नाता जाने वाली माता के बच्चे तथा विशेष योग्यजन माता-पिता के बच्चों सहित पात्र श्रेणियों के बालक-बालिकाओं को लाभान्वित किया जाता है। योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए वार्षिक सत्यापन कराना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि जिन बच्चों का आधार नम्बर शाला दर्पण पोर्टल पर अपडेट है, उनका सत्यापन स्वतः हो जाएगा। जिन बच्चों के आधार नम्बर शाल दर्पण पर अपडेट नहीं है, उनके आधार नम्बर शाला दर्पण पर अपडेट  करवाये जाने है। शेष लाभार्थी एसएसओ के माध्यम से पालनहार स्कीम ऐप पर फेस रिकग्निशन द्वारा अथवा आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में जाकर भौतिक सत्यापन एवं नवीनीकरण करा सकते हैं।

उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सभी सीबीईओ एवं पीईईओ को भी योजना के लाभार्थी विद्यार्थियों के अध्ययनरत प्रमाण-पत्र जारी कर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से समय रहते वार्षिक सत्यापन करवाने को कहा है, जिससे योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel