BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

विपिन लड्ढा ने संभाली रोटरी रॉयल्स की कमान, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

 कं भारत टाइम्स, बीकानेर 



बीकानेर, 10 अगस्त। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रिद्धि-सिद्धि रिसोर्ट में आयोजित हुआ। 

समारोह में मुख्य अतिथि रोटरी प्रांत 30353 आगामी प्रांतपाल मनीष तापड़िया, विशिष्ट अतिथि सहायक प्रांतपाल आनंद आचार्य, पूर्व प्रांतपाल अनिल माहेश्वरी, राजेश चूरा तथा वरिष्ठ रोटे शशिमोहन मुंडड़ा रहे। समारोह में रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष सुनील चामड़िया ने गत कार्यकाल में किए गए सेवा प्रकल्पों का प्रस्तुतीकरण देते हुवे विशेष सहयोग करने वाले रोटेरियंस और समाजसेवियों के योगदान के लिए स्मृति चिह्न देकर आभार व्यक्त किया। इसके बाद नव अध्यक्ष विपिन लड्ढा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली और पूर्व अध्यक्ष सुनील चमड़िया के साथ कॉलर एक्सचेंज किया। सहायक प्रांतपाल आनंद आचार्य ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पदानुसार शपथ दिलाई। वहीं डॉ. मनोज कूड़ी ने क्लब के नवसदस्यों को रोटरी इंटरनेशनल अनरूप शपथ दिलाई। 

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष विपिन लड्ढा, सचिव जगदीप सिंह ओबेरॉय, कोषाध्यक्ष राजेश खत्री, उपाध्यक्ष हेमंत असोपा, संयुक्त सचिव विशाल गौड़, आईपीपी सुनील चामड़िया, निदेशक प्रशासन पंकज पारीक, निदेशक जनसंपर्क पियूष शांगारी, निदेशक फाउंडेशन विकास पारीक, निदेशक सदस्यता रमेश अग्रवाल, निदेशक क्लब सेवा गोविंद भादू, सार्जेंट एट आर्म्स संदीप खरे, बुलेटिन संपादक राजेश बावेजा, रोट्रेक्ट चेयर शरद कालरा, निदेशक विंस अशोक डांगी, निदेशक युवा सेवा ऋषि धामू, सीएलएफ देवेंद्र सिंह तंवर तथा चेयरमैन ग्रीटिंग्स विनोद माली ने शपथ ली। नव अध्यक्ष विपिन लड्ढा ने अपने शुरुआती एक माह के कार्यकाल में किए गए प्रकल्पों का प्रस्तुतीकरण करते हुए आगामी 11 माह के लिए किए जाने वाले विभिन्न सेवा प्रकल्पों की रूपरेखा क्लब सदस्यों के सामने रखी। उन्होंने क्लब की सेवा गतिविधियों को विस्तार देने, सदस्यता बढ़ाने तथा समाज के जरूरतमंद वर्ग तक रोटरी की सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया। 

आगामी प्रांतपाल मनीष तापड़िया ने नई कार्यकारिणी और अध्यक्ष विपिन लड्ढा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोटरी रॉयल्स ने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। क्लब सदस्यता के साथ सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। पिछले रोटरी कार्यकाल में बड़े क्लबों की श्रेणी में क्लब को मिले 13 पुरस्कार इसकी सक्रियता और कार्यशैली के प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि नव अध्यक्ष विपिन लड्ढा अपनी कार्यशैली के लिए पहचान रखते हैं और उनके नेतृत्व में रोटरी रॉयल्स इस वर्ष भी नए सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाएगा। रोटरी इंटरनेशनल के उद्देश्यों के अनुरूप क्लब जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

सहायक प्रांतपाल आनंद आचार्य ने रोटरी रॉयल्स को सेवा और मैत्री का महत्वपूर्ण क्लब बताते हुए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 में इसकी सशक्त उपस्थिति की सराहना की और क्लब की आगामी गतिविधियों के लिए शुभकामनाएं दीं। 

समारोह में क्लब से जुड़े 23 नए सदस्यों ने रोटरी परिवार की सदस्यता ग्रहण की। इनमें डॉ. राकेश माथुर, राजेश पारीक, डॉ. मनोज गौड़, प्रो. विजय शंकर आचार्य, मधुसूदन अग्रवाल, मुरली पंवार, अमित कालरा, सतीश मुत्रेजा, दिलीप शर्मा, राहुल पित्ती, एडवोकेट सुरेश मेहता, एडवोकेट उमाशंकर उपाध्याय, हिमांशु अग्रवाल, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, शिवेंद्र दाधीच, मोहित सिंह, महेश प्रजापत, राहुल गोयल, नितेश अग्रवाल, डॉ. अशोक सोखल, महावीर सोनी, सत्यजीत भाटी और डॉ. दीपक शामिल हैं। नए सदस्यों के जुड़ने से क्लब की सदस्यता और सेवा गतिविधियों को और विस्तार मिलने की उम्मीद जताई गई। 


समारोह का सफल संचालन में रोटे राजेश बावेजा, रोटे विनय हर्ष और रोटे ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

आयोजन की व्यवस्थाओं में रोटे देवेंद्र तंवर, रोटे ऋषि धामू, रोटे सुरेंद्र जोशी, रोटे डॉ. शिशिर शर्मा, मुरली मनोहर पंवार, राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रोटेरियंस ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव जगदीप सिंह ओबेरॉय ने अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।


समारोह के दौरान विश्वभर से आए चुनिंदा लोगों के शुभकामना संदेश भी प्रसारित किए गए। इनमें पद्मश्री अनिल गुप्ता, संस्थापक, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन, अहमदाबाद, डॉ. आरएस सोढ़ी, पूर्व सीएमडी, अमूल, डॉ. बसंत माहेश्वरी, प्रोफेसर, सिडनी तथा डॉ. उदय भान सिंह, प्रोफेसर, सेंट पॉल, मिनेसोटा, अमेरिका के संदेश प्रमुख रहे। 

समारोह में बीकानेर के प्रबुद्धजनों के साथ बाहर से आए अतिथियों में रोटरी क्लब पिंक सिटी, जयपुर के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कौशिक तथा रोटरी क्लब रॉयल्स, पट्रान, पंजाब के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह विरदी शामिल रहे।  

समारोह में जयपुर और पंजाब से आए रोटेरियंस ने रोटरी रॉयल्स के सेवा प्रकल्पों की प्रशंसा की।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel