बीकानेर के युवक से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 16 लाख की ठगी 9 स्थानीय एजेंट नामजद

 KBharat Times, बीकानेर

 


बीकानेर, 09 जुलाई। बीकानेर के कालासर निवासी गोपीराम जाट से क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर साइबर पुलिस ने बीकानेर, जयपुर और झुंझुनूं के 9 स्थानीय एजेंटों सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

आरोपियों ने खुद को रूस की वेबसाइट से जुड़ा बताकर साप्ताहिक 4-5 प्रतिशत और मासिक 10-15 प्रतिशत गारंटीड लाभ का दावा किया तथा फर्जी दस्तावेज दिखाकर निवेश कराया। पुलिस के अनुसार स्थानीय प्रमोटर सेमिनार, बैठकों और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से निवेश करवाते थे। बाद में रकम को यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) में बदलकर दुबई समेत अन्य देशों में बैठे सरगनाओं तक पहुंचाया जाता था। मामले की जांच एएसआई खेताराम को सौंपी गई है। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel