KBharat Times, बीकानेर
बीकानेर, 9 जुलाई। बीकानेर शहर के जयपुर रोड, हिमतासर, रायसर और आस-पास के कई प्रमुख आवासीय व ग्रामीण अंचलों के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण और बिजली लाइनों के पास आए पेड़ों की छंटाई (Trimming) के कार्य के चलते शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को सुबह के समय 3 घंटे का बिजली शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
सुबह 06:30 से 09:30 बजे तक इन इलाकों में रहेगा शटडाउन
विद्युत विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 06:30 बजे से प्रात: 09:30 बजे तक पेड़ों की छंटाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्र के निम्नलिखित इलाकों में बिजली गुल रहेगी:
वृंदावन एन्क्लेव, वृंदावन फेज-2, वृंदावन मुख्य कार्यालय, शास्त्री पार्क, वृंदावन एन्क्लेव फेज-2, वृंदावन फेज 1, वृंदावन वेस्ट ब्लॉक और वृंदावन फेज 3 ईस्ट ब्लॉक।
जयपुर रोड एवं आस-पास: गुलाब बाग, बड़ा बाग, सहेलियों की बाड़ी, दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), सागर सेतु, मोदी हाउस के पास, गणेश एन्क्लेव, हनुमान नगर, जयपुर रोड थोलिया डेयरी और सिरेमिक फैक्ट्री के पास का क्षेत्र।
शैक्षणिक संस्थान एवं हाईवे बेल्ट: मंडा कॉलेज, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज और जैन ढाबा के पास का एरिया।
ग्रामीण व कृषि क्षेत्र: हिमतासर कृषि क्षेत्र, हिमतासर गांव, रायसर कृषि क्षेत्र, रायसर गांव और रायसर डेजर्ट एरिया।

0 Comments