KBharat Times, बीकानेर
बीकानेर, 9 जुलाई। बहुप्रतीक्षित देहात कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर जारी सूची में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इस संबंध में ललित तूनवाल ने आधिकारिक आदेश जारी किए।
नई कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 2 प्रवक्ता, 2 सोशल मीडिया प्रभारी, 5 सचिव वर्ग के पदाधिकारियों के साथ-साथ संगठन महासचिव एवं कोषाध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है।
उपाध्यक्ष बनाए गए
हनुमान चौधरी, जगदीश विश्नोई, कोड़ाराम, मूलाराम मेघवाल, श्याम सिंह भाटी, शकील खान, मोहनदान चारण, रविन्द्र कस्वां, महेन्द्र धतरवाल एवं फारूक खान।
महासचिव नियुक्त किए गए
केदारमल कठातला, देवी सिंह भाटी रावलोत, रामदेव मूंड, महिपाल सारस्वत, खैराज कस्वां, गिरधारी लाल कुम्हार, प्रेम भादू, छगनलाल मेघवाल, सद्दाम हुसैन एवं डॉ. प्रीति मेघवाल सहित अन्य को महासचिव बनाया गया।
सचिव पद पर नियुक्तियां
धाई देवी, महेन्द्र कुमार लुणु, मुरलीधर मोदी, सुभाष नायक, ख्याली सुथार, मुश्ताक अली, दिनेश पिलानिया, सींवरी देवी, रामलाल नायक, रामप्रताप डेलु, रामेश्वर लोहार, मंजू मेघवाल, विजयराज सेवग, पुरखाराम, सायर सिंह, अर्जुन मेघवाल, पन्नालाल नायक, कन्हैयालाल सोमानी, राजपाल नेहरा तथा अन्य कार्यकर्ताओं को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी
पूनमचंद भांभू और संजय गोयल को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं सीताराम डूडी एवं श्रवण कुमार रामावत को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
कांग्रेस संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने की अपेक्षा जताई है।

0 Comments