BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

मुमताज बानो बनीं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश सचिव, बीकानेर में खुशी की लहर/महिला कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद

 @कं भारत टाइम्स, 


 

बीकानेर, 15 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा प्रदेश महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव एवं प्रदेश समन्वयकों की नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इस नियुक्ति सूची में बीकानेर की सक्रिय एवं ऊर्जावान कांग्रेस नेत्री श्रीमती मुमताज बानो को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

मुमताज बानो की नियुक्ति की सूचना मिलते ही बीकानेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए मिठाइयाँ बांटी तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मुमताज बानो संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चौपदार के नेतृत्व में संगठन लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में कार्य कर रहा है। नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा प्रदेशभर में कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया जा सकेगा।

मुमताज बानो ने प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, सामाजिक सौहार्द और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।

मुमताज बानो की नियुक्ति पर प्रदेश सचिव (ओबीसी प्रकोष्ठ) मनोज चौधरी, जयदीप सिंह जावा, अब्दुल रहमान लोदरा, महबूब रंगरेज, राजेश पुनिया, विकास रावत, कैलाश गहलोत, सईदन बानो, नजमा, गुल्लू, मदीना, कौसर परवीन, शमा, शशिकला, लक्ष्मी गुप्ता, आशा देवी, ममता सोनी, मुस्कान, हिना, मुमताज शेख सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मुमताज बानो अपने अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता के बल पर कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने में अहम योगदान देंगी तथा महिलाओं और अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को पार्टी मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगी।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel