BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

जिला कलेक्टर ने केंद्रीय बस स्टैंड का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

KBharat Times, बीकानेर




बीकानेर, 29 जून। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने सोमवार को केंद्रीय बस स्टैंड का निरीक्षण किया और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बस स्टैंड परिसर में साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं, टिकट व्यवस्था तथा पूछताछ कक्ष के संचालन का निरीक्षण किया।

जिला कलेक्टर ने यहां से संचालित होने वाली बसों की जानकारी ली तथा टिकट खिड़की का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 15 दिनों में व्यवस्थाओं में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा और व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाएगा।

जिला कलेक्टर ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। आवश्यकता के अनुसार बस स्टैंड परिसर में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे। बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने पूछताछ कक्ष को पूरी तरह सक्रिय एवं मुस्तैद रखने पर विशेष दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बसों के संचालन, समय-सारिणी और गंतव्य संबंधी आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना तथा रोडवेज डिपो प्रबंधक श्रीमती इंदिरा गोदारा भी उपस्थित रहीं। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel