BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

रेल सेवाओं के विस्तार एवं रेल यात्रियों की सुविधा हेतु उठाई मांग महाप्रबंधक रेल्वे को भिजवाया मांग पत्र

 BBT Times, बीकानेर

 



बीकानेर, 9 जून।  जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल, अनन्तवीर जैन, डीआरयूसीसी सदस्य द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं लूणकरण सेठिया ने रेल यात्रियों की सुविधा एवं बीकानेर में रेल सेवाओं के विस्तार हेतु महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेल्वे जयपुर को मांग पत्र भिजवाया | पत्र में बताया गया कि उद्योग व्यापार जगत तथा पर्यटन के विकास हेतु बीकानेर से मुंबई की ओर सुगम एवं शीघ्र यात्रा हेतु बीकानेर से मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाई जाए | साथ ही बीकानेर एवं छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की संयुक्त मांग रखते हुए बीकानेर से गवईरोड़ स्टेशन के लिए एक नई ट्रेन चलाई जाए | 

गाड़ी संख्या 14717/14718 बीकानेर हरिद्वार त्रेसाप्ताहिक को समय परिवर्तन करते हुए प्रतिदिन चलाया जाए | साथ ही बीकानेर से कालका, चंडीगढ़ के लिए सीधा रेल सम्पर्क स्थापित करने के लिए बीकानेर से कालका वाया चंडीगढ़ गाड़ी चलाई जाए | गाड़ी संख्या 12403/12404 बीकानेर प्रयागराज गाड़ी को प्रतिदिन वाया चूरू, फतेहपुर, सीकर के लिए चलाया जाए |

 बाड़मेर से ऋषिकेश के मध्य 16 कोच के साथ प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 14888/14887 को 4 शयनयान व 2 एसी थ्री टायर के अतिरिक्त कोच लगाकार 22 कोच के साथ चलाया जाए | बीकानेर मंडल में बीकानेर से भटिंडा, बीकानेर से दिल्ली, बीकानेर से मेड़ता तथा बीकानेर से जयपुर वाया चूरू, फतेहपुर रेल्वे लाइनों का दोहरीकरण किया जाए | गाड़ी संख्या 22632 बीकानेर से मदुरै को रामेश्वरम तक संचालित किया जाए | 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel