BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

पूर्व सैनिकों के डाटा अपडेशन के लिए आयोजित होगा शिविर

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 9 जून। जिले के सभी पूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं वीरांगनाओं के पीपीओ, नम्बर, आधार नम्बर, आधार नम्बर, जन आधार नम्बर एवं पतों का अपडेशन किया जाएगा। 

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ ने बताया कि बीकानेर जिले के सभी पूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय बीकानेर में 11 से 19 जून 2026 तक डाटा अपडेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों/अधिकारियों, विधवाओं एवं वीरांगनाओं से शिविर में डिसचार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक पासबुक इत्यादि दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना डाटा अपडेट कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि 13, 14 व 17 जून को राजकीय अवकाश होने के कारण शिविर का आयोजन नहीं किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel