बीकानेर पूर्व विधानसभा ए-बी ब्लॉक कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया विरोध

 BBT Times, बीकानेर

 


बीकानेर, 01 जून।  बीकानेर शहर जिला कांग्रेस ए और बी ब्लॉक के पूर्व विधान सभा कांग्रेस कमेटी  क्षेत्र के द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय पर आनंद सिंह सोढा एवं शहजाद खान भुट्टा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा।


पूर्व विधान सभा के प्रत्याशी रहे यशपाल गहलोत ने कहा कि भीषण गर्मी ने पानी] बिजली विकट समस्या हो रही हे] अगर समय रहते समाधान नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। 
ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा ने कहा कि पेट्रोल एवं डिजल में मूल्य वृद्धि कर आम जनता पर भारी बोझ डाल दिया। जिस वजह से घरेलु सामान के मूल्यों में वृधि हो रही हे।


शहजाद खान भुट्टा ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नीट पेपर लीक होने पर छात्रों का भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा हे धर्मेन्द्र प्रधान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए एवं घरेलू गैस टंकी के मूल्य वृद्धि से रसोई बजट ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है।


प्रदर्शन में प्रमुख कांग्रेसी नेता और पार्षद मंडल अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह, जोगेंद्र जोइया, शबीर अहमद, आजम अली, जयदीपसिंह जावा, अब्दुल सतार, सुरेन्द्र राठौड, पंकज स्वामी, अब्दुल रहमान लोदरा, मनोज जनागल, फ़िरोज़ भाटी, मनोज चौधरी, मुरली पन्नू, जाकिर हुसैन, रामनाथ आचार्य, अब्दुल वाहिद, विजेंद्र सिंह, सरदार काला सिंह, पूनम चाँद मेघवाल, महेंद्र सिंह सोडा, मनोज नायक, भीखाराम मेघवाल, निर्मल बिश्नोई, विकास रावत, अविनाश राठौड, हाजिर खान, मोहमद आरिफ भुट्टा, धनसुख आचार्य, सुरेश बाल्मीकि, बाबुलाल, संदीप नायक, नेनाराम नायक, सलीम चोबदार, विजय सिंह शेखावत, मेक्स नायक, सुरेन्द्र सिंघरिया, इत्यादि शामिल हुए। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel