BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली जायेगें ।

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 3 दिसंबर। बीकानेर शहर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली वोट चोरी के खिलाफ विशाल रैली में अधिकतम संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता रेल, बस और निजी वाहनों से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
नवनियुक्त शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एफआईआर के नाम पर वोट चोरी कर रही है तथा 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली में प्रस्तावित विशाल रैली में बीकानेर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे ।
प्रभारी विधायक शिमला नायक ने बताया कि नवनियुक्त होने वाले अध्यक्ष को बधाई दी,तथा कांग्रेस को एकजुट होकर विभिन्न मुद्दों पर लड़ना होगा साथ ही दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में बीकानेर से रिकार्ड तोड संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री डॉ बी.डी कल्ला व गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि वर्तमान में भाजपा केवल धर्म व गाय के नाम पर राजनीति करती है, परंतु बीडीए के नाम पर हजारों बिग्घा जमीन हड़पने की तैयारी कर रही है तथा वोट के नाम लोगों को बरगलाने का काम करती है ।
निर्वतमान अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने अपने लम्बे तक पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी उसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार साथ मदन गोपाल मेघवाल को पूर्ण रूप से साथ मिलकर काम करेगें ।
बैठक में विधायक जिला प्रभारी श्रीमती शिमला नायक, नवनियुक्त शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, गोविंद राम मेघवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत,देहात अध्यक्ष बिशानाराम सियाग, पीसीसी महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, डॉ राजेंद्र मूड़,आनदसिंह सोढ़ा,सुमित कोचर, जाकिर नागौरी, जयदीप सिंह जावा, चेतना चौधरी, योगेश गहलोत,अकरम अली,राहुल जादुसंगत, ,  रामनाथ आचार्य, निरमा मेघवाल, शब्बीर अहमद, फिरोज भाटी, भंवर कूकना, शशिकला राठौर, हरिराम गोदरा, हेमंत किराडू,भीखाराम मेघवाल,आजम अली, आनंद जोशी, आनंद जोशी,शिवरी चौधरी,तोलाराम सियाग, मनोज चौधरी, मनोज जनागल,अनिल व्यास, कमला बिश्नोई,रामनिवास गोदारा,शिव प्रकाश सारस्वत,मनोज किराडू,ताहिर हसन, भवानी सिंह राजपुरोहित जाकिर नागौरी, सोहन चौधरी, अली राजा, अब्दुल रहमान लोदारा, शर्मीला पंचारिया, उमा सुथार, नजरुल इस्लाम, आशा स्वामी, नरसिंह व्यास, विशेष व्यास, मुकेश जोशी,बाबूलाल जल, देवाराम पन्नू, टीकूराम मेघवंशी,सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

विशेष - भाजपा व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली ।
राजकुमार हाटीला, मकबूल हसन, विनोद तिवारी, मोहम्मद जूनैद, अख्तर अली, ओमप्रकाश कड़ेला आदि ने आज नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की । 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel