*गांधी व शास्त्री जयंती पर गांधी पार्क में गूंजे सर्वधर्म प्रार्थना के स्वर* *समाज कल्याण सप्ताह के दूसरे दिन आयोजित हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया महापुरुषों को नमन*

KBHARAT Times, Bikaner



बीकानेर,  समाज कल्याण सप्ताह के दूसरे दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा,नगर निगम महापौर श्री अनिल कल्ला, उप महापौर श्री पंकज गहलोत सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री उम्मेद सिंह रतनु, एडीएम सिटी श्रीमती रीना छिंपा, बीडीए आयुक्त श्री स्नेहल धायगुडे नाना, नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलानीचामी, सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे, एसडीएम बीकानेर सुश्री महिला कसाना, आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा, आईएएस श्री मनु गर्ग, डीएफओ श्री जी. वेंकटेश, डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण मेहरा, तहसीलदार श्री विनोद पूनिया, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार गहलोत, पार्षद श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पार्षद श्री नवरतन डागा, पार्षद श्री भगवती गौड़, पार्षद श्रीमती निशा पारीक, पार्षद श्री सुभाष स्वामी, पार्षद श्री यूनुस अली समेत समाज कल्याण विभाग से श्री मुकेश भाटी, श्री उमा शंकर प्रजापत, श्री सुदेश रांकावत, श्री विजय शंकर व्यास, श्री इनायत हुसैन, श्री राम कुमार खड़गावत समेत अन्य गणमान्यजनों ने भी महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर याद किया। 

*भजनों से दिया सर्वधर्म सद्भाव का संदेश*

कार्यक्रम में भारत स्काउट व गाइड की टीम की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजनों ‘रघुपति राघव राजा राम’, ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ सहित निर्गुण भजनों की भावपूर्ण एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। श्री प्रभु दयाल गहलोत, श्रीमती अमी नागर एवं यश्विता पारीक ने भजनों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर भारत स्काउट व गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री रामजस लिखाला, सीओ स्काउट श्री जसवंत सिंह राजपुरोहित, सीओ गाइड श्रीमती मीनाक्षी भाटी, स्काउट मास्टर व संगीतज्ञ श्री बशीर अहमद, सचिव श्री प्रभु दयाल गहलोत, श्री चंद्रशेखर सांवरिया सहित महारानी स्कूल, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, लेडी एल्गिन स्कूल, जैन कॉलेज, महारानी स्कूल एवं एनडी ज्ञानदीप स्कूल के विद्यार्थियों ने भजनों की प्रस्तुतियां में सहयोग किया। 

*1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जा रहा समाज कल्याण सप्ताह*

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। सप्ताह के दौरान समाज के वंचित, गरीब, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, वयोवृद्ध, महिलाओं, बच्चों तथा विशेष योग्यजनों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनचेतना जागृत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बाल विवाह, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज एवं नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए भी जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel