हर तरफ लाल ही लाल रेलवे यूनियन ने निकाली जोरदार रैली

कं भारत टाइम्स, बीकानेर


 



बीकानेर।‌ शनिवार दोपहर को बीकानेर रेलवे स्टेशन के द्वितीय द्वार से शुरूआत हुई रैली जो कि बोथरा कॉम्पलेक्स, प्रेमजी पोईन्ट, सादुलसिंह सर्किल, कलेक्टर कार्यालय से तुलसी सर्किल होते हुए रेलवे स्टेडियम पहुंची।
नोर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के 23 वे वार्षिक अधिवेशन के दौरान लगभग डेढ हजार रेल कर्मचारियों की रैली जिसमें घोडे उंट विन्टेज कार, लाल छाता लिये महिलाएं, एवं लाल टीशर्ट पहने लगभग 1500 रेल कर्मचारी बीकानेर रेलवे स्टेशन के द्वितीय द्वार से रैली के रूप में रवाना हुए इन इन जगहो से जब यह रैली निकली तो लाल ही लाल नजारा था, और रेल कर्मचारियेंा की मांगों से सम्बन्धित नारो से यूवा रेल कर्मियों का जोश देखते ही बनता था। जगह जगह रैली पर पुष्प वर्षा हुई और रैली मं भाग लेने वालो में उत्सव जैसा उत्साह था रैली रेलवे स्पोर्टस काम्पलेक्स में पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई।
अधिवेशन का उदघाटन करते हुए एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा मंडल रेल प्रबन्धक सहित विभिन्न अतिथियां ने दीप प्रजवलित कर इस ओपन सेशन का शुभारम्भ किया।
एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा कहा कि लोग ये कह रहे थे कि ये ये सरकार आठवा वेतन आयोग गठित नही करेगी लकिने हमने गठित करवा दिया और अब ये कहा जा रहा है कि इसमें कुछ नही मिलेगा हम कर्मचारियां के पक्ष में अनुकुल सिफारिश कराने की भरसक कोशिश करते रहेगें व कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के माध्यम से विभिन्न कैटेगरी में उच्च पदां की संख्या बढाने पर सहमति होने के बावजूद रेल मंत्रालय ने आदेश अनावश्यक रूप से लटका रखे है।
उन्होने कहा कि हम इस सिधान्त पर विश्वास रखते है कि बातचीत से यदि कोई हल निकलता हो, लेकिन यदि हठधर्मिता बनी रहती है तो हम संघर्ष में भी पीछे नही रहेगें। उन्होने कहा कि ट्रेकमेन्टेनर को अन्य कैटैगी में पदोंन्नती के लिए सीधी भर्ती के 10 प्रतिशत पद कम करके एलडीसी बनाकर ओपन करने का मुद्दा रेलवे कबोर्ड में विचाराधिन है । इसके अलावा ट्रेकमेन्टरों की पेट्रोलिंग नये कार्यों के लिए नये पदो का सर्जन सहित विभिन्न मुददों के सम्बन्धों में हम लगातार बातचीत कर रहे है।
 रेल कर्मचारियां को बोनस का जिक्र करते हुए उन्होने कहां की हमारी कोशिश है कि 7000 हजार की भुगतान सीमा समाप्त हो जाये, लेकिन सरकार को इस पर निर्णय करना है। रेलों मं रोजमरा के कार्यों में आउटसोर्सिग रेलों की संरक्षा एवं सुलभपरिचालन की द्वष्टि से घातिक है। इस मुददे को लेकर 08 अक्टुबर को एआईआरएफ राष्ट्रिय अधिवेशन नई दिल्ली में कर रहा है जिसमें भावी रणनीति तय होगी। उन्होने यूनियन के भव्य आयोजन एवं शानदार रैली के लिए यूनियन नेत्त्व एवं बीकानेर के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकरताओं को बधाई दी।
उदघाटन सत्र को एआईआरएफ के कार्यकारी अध्यक्ष जे. आर. भोसले, पीसीपीओ, राजीव सिंह, डीआरएम गौरव गोविल, एससीएसटी एशोसियेशन के अध्यक्ष बी.एल बैरवा, व यूनियन के महांमत्री मुकेश माथुर ने भी सम्बोधित किया।
उदघाटन सत्र का संचालन शत्रुघ्न पारीक एवं अम्बिका दूबे ने किया जबकी अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष मनोज पडिहार ने की। उदधाटन सत्र की शुरूआत में यूनियन के मंडल सचिव गणेश वशिष्ठ एवं मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार सैनी तथा उनकी टीम द्वारा विभिन्न गणमान्य अतिथी यूनियन के जोनल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का साफा, माला पहनाकर एवं शॉल, व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया।


मोहम्मद सलीम क़ुरैशी

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel