वार्ड 14 में पकड़ा फर्जी वोटर, लोगों ने दबोच पुलिस को सौंपा !

 KBharat Times, Bikaner

बीकानेर में नगर निगम चुनाव के तहत मतदान जारी है. इसी बीच वार्ड 14 में एक युवक के फर्जी मतदान करने पहुंचने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी एक युवक वार्ड 14 में मतदान करने पहुंचा था. लोगों को शक होने पर युवक को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस युवक को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद मौके पर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला.

 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel