KBharat Times, Bikaner
बीकानेर। शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के पंजीयक कार्यालय द्वारा डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा (नियमित, पूर्ववर्ती एवं द्वितीय अवसर) 2026 का परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।
पंजीयक कार्यालय के उप निदेशक श्री शीशराम कुलहरी ने बताया कि पूर्व में 15 सितम्बर को आयोजित होने वाली गणित विषय के षष्टम् प्रश्न पत्र का आयोजन अब 23 सितम्बर को, 16 सितम्बर को आयोजित वाली तृतीय भाषा के विषय की परीक्षा का आयोजन अब 24 सितम्बर को, 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के प्रश्न पत्र का आयोजन अब 25 सितम्बर को तथा 18 सितम्बर को अयोजित होने वाली सामाजिक विज्ञान शिक्षण व विज्ञान शिक्षण की परीक्षा का आयोजन नवीन तिथि 26 सितम्बर को किया जाएगा।

0 Comments