.KBHARAT TIMES, Bikaner
बीकानेर, आज श्री पंकज शर्मा उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक जयपुर के बीकानेर में प्रथम आगमन पर बीकानेर की पावन धरा पर कॉम श्री गणेश वसिष्ठ मंडल सचिव एवं प्रेम सैनी मंडल अध्यक्ष नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन बीकानेर मंडल के नेतृत्व मे साफा ,शॉल एवं माला पहना कर स्वागत किया गया एवं कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन भी दिया।
श्री पंकज शर्मा महाप्रबंधक जयपुर से वार्ता में यूनियन द्वारा सर्वप्रथम मंडल के 10%प्रतिशत इंटक को मंडल में अभी तक लागू नही किया है जिसको तुरंत लागू कर इस मे चयनित कर्मचारियों को अन्य विभाग के लिए अतिशीघ्र कार्यमुक्त किया जाय।
एवं विद्युत कोचिंग कर्मचारियों को जो अभी वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता कै एन वैगन से पुनः वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) के अधीन किया जाये । इस पर विशेष महाप्रबंधक का ध्यान आकर्षित कर कार्यवाही की मांग की।
इसके साथ ही मंडल के अन्य विभागों से सम्बंधित एव मंडल चिकित्सालय लालगढ की समस्याओं के साथ अन्य मांगों का ज्ञापन देते हुए अपनी समस्त मांगों का ज्ञापन महाप्रबंधक मोहदय को सौपा।
इस शिष्टामंडल में कॉम जितेंद्र चौधरी, मोहम्मद सलीम क़ुरैशी, अंसार अहमद , आशु सोलंकी, राजेन्द्र खत्री ज्ञापन पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया

0 Comments