उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की बैठकें 15 एवं 16 सितम्बर को

 KBHARAT Times, Bikaner 



बीकानेर, जिला रसद कार्यालय द्वारा जिले की विभिन्न तहसीलों में रिक्त व नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए गठित सलाहकार समिति की बैठकों आयोजन 15 व 16 सितम्बर को किया जाएगा। 


जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने बताया कि तहसील बीकानेर एवं लूणकरणसर (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार 15 सितम्बर को दोपहर 12 बजे तथा तहसील डूंगरगढ़ एवं नोखा (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार दोपहर 3 बजे जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित होंगे।


उन्होंने बताया कि तहसील कोलायत (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार 16 सितम्बर को दोपहर 12 बजे तथा तहसील पूगल एवं छत्तरगढ़ (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार दोपहर 3 बजे जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।


जिला रसद अधिकारी ने संबंधित उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है। साथ ही प्रवर्तन अधिकारियों एवं निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित आवेदकों एवं समिति सदस्यों को बैठक की सूचना समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel