KBAHARAT Times, Bikaner
बीकानेर, सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर के तत्वाधान ओर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील,बीकानेर के सहयोग से आज गंगाराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल,बीकानेर में भारतीय ज्ञान परंपरा पर एक सत्र विद्यार्थियों के साथ आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि सनातन पाठशाला समिति,उदयपुर एक सामाजिक संस्था है जो भारतीय ज्ञान परंपरा,श्रीमदभगवतगीता, योग,ध्यान,चरित्र निर्माण एवं जीवन मूल्यों के प्रचार प्रसार का कार्य विभिन्न विद्यालयों,महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में विगत कुछ वर्षों से कर रही है।
संस्था के मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंहल ने आज 200 से अधिक विद्यार्थियों के साथ एक प्रेरक सत्र आयोजित किया,इसमें उन्होंने बताया कि हम अध्ययन करके आगे बढ़ने के साथ हमारी भारतीय संस्कृति को हमें नहीं भूलना चाहिए,वेद,उपनिष्ट, गीता ओर महाकाव्यों से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही सत्र के पश्चात विद्यार्थियों के मन में जो सवाल थे उनका समाधान किया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने विद्यार्थियों से कहा कि ये बाते सुनने के बाद समझने ओर फिर आगे प्रसारित करने के प्रयास करने चाहिए, प्रत्येक विद्यार्थी में भारतीयता मौजूद होनी चाहिए,गंगाराम विधालय प्रधानाचार्य परतु राम जी ने कहा कि आज के सत्र से विद्यार्थी काफी लाभान्वित हुए है इसके लिए सनातन पाठशाला समिति,आशीष जी सिंहल का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की ओर से जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंहल ओर प्रधानाचार्य परतुराम जी का ऑपरना पहनाकर ओर स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन शाला के व्याख्याता रामचंदर जी ने किया।

0 Comments