उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 51 से अधिक शिक्षक होंगे जिला स्तर पर सम्मानित, शिक्षक रत्न सम्मान समारोह के लिए 14 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन,

KBHARAT Times, Bikaner



बीकानेर : शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) की जिला स्तरीय बैठक संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले भर में कार्यरत प्रबोधक से लेकर प्राचार्य तक के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में योगदान देने वाले शिक्षकों का शिक्षक संघ रेसटा की ओर से जिला स्तर पर 18 सितंबर को सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय बैठक में सम्मान समारोह के आवेदन के लिए गूगल फॉर्म का लिंक जारी किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम के संयोजक पवन शर्मा एवं सह संयोजक अविनाश आसिया ने बताया की जिले भर के प्राप्त आवेदनों में से 50 प्रतिशत 'ग्रामीण 'व 50 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों के शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई  ने बताया की इच्छुक शिक्षक व विधार्थी 12 से 14 सितंबर  तक ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।जिला सचिव संतोष जनागल एवं सुभाष विश्नोई ने बताया कि जिले भर से प्राप्त आवेदनों में से 51 से अधिक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई,जिला संरक्षक धीरज बारहठ,भंवर लाल आचार्य,कार्यक्रम संयोजक पवन शर्मा सह संयोजक अविनाश आसिया,जिला सचिव संतोष जनागल,हदा ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष विश्नोई आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel