निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 55 मरीजों ने लिया लाभ

KBHARAT Times, Bikaner


 



बीकानेर। मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में 26 सितंबर 2026 को शान्तिनाथ आंगन कार्यालय, गेमना पीर रोड (गोचर रोड), बीकानेर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मदन गोपाल भट्टड तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तारिक मोहम्मद तस्लीम ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया। इसके साथ ही आंखों की जांच, ECG, ब्लड शुगर एवं रक्तचाप (BP) की निःशुल्क जांच भी की गई।

शिविर के दौरान कुल 55 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ लिया। मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त की तथा नियमित जांच के महत्व को समझा।

शिविर के सफल आयोजन में मारवाड़ हॉस्पिटल की ओर से सुनील शर्मा, मनीषा गाट, उमर, नितेश, प्रियंका एवं निहाल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर के आयोजक श्री दिलीप बोथरा, शान्तिनाथ ग्रुप ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने का संदेश दिया गया।

मारवाड़ हॉस्पिटल एवं शान्तिनाथ ग्रुप की ओर से शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों एवं लाभार्थी मरीजों का आभार व्यक्त किया गया। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel