KBHARAT Times, Bikaner
बीकानेर : शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया कि संगठन की और से शिक्षक रत्न सम्मान के लिए जिले भर के प्रबोधक से लेकर प्राचार्य तक के शिक्षकों से 12 से 14 सितंबर तक ऑनलाइन गूगल लिंक से आवेदन मांगे गए। जिले भर से प्राप्त 343 आवेदनों में से चयन समिति में प्रदेश
कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई,जिलाध्यक्ष सीता राम डूडी,जिला मंत्री पवन शर्मा एवं जिला प्रवक्ता अविनाश आसिया,जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार धारणिया,निर्मल रतनू एवं सुभाष विश्नोई ने 51 शिक्षकों एवं 7 कार्मिकों का चयन किया । जिन्हें हल्दीराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम सूरसागर में 18 सितंबर को सुबह 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

0 Comments