नगरीय निकाय आम चुनाव: पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

  कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर, 31 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संदर्भ में पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) और प्रथम मतदान अधिकारियों (पीओ-प्रथम) का प्रथम प्रशिक्षण सोमवार को पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सभागार एवं रवीन्द्र रंगमंच में शुरू हुआ। तीन सितम्बर तक चलने वाले प्रशिक्षण में 956 पीआरओ और इतने ही पीओ-प्रथम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं राजुवास के कुलसचिव श्री पंकज शर्मा ने बताया कि बीकानेर नगर निगम सहित जिले के छह नगर पालिका क्षेत्रों के मतदान दलों के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मतदान के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों सहित कार्मिकों के दायित्वों एवं अधिकारियों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 5 सितम्बर को प्रशिक्षण की दृष्टि से रिजर्व रखा गया है। द्वितीय प्रशिक्षण मतदान दलों की रवानगी से पूर्व क्रमशः 8 और 10 सितम्बर को मतदान दलों की रवानगी स्थल पर दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स डाॅ. वाईबी माथुर, डाॅ. एसएल राठी, डाॅ. विपिन सैनी, डाॅ. शमिन्द्र सक्सेना, डाॅ. सुरेश कुमार, डाॅ. अमित बंसल एवं डाॅ. गणेश सदारंगानी ने प्रशिक्षण प्रदान किया। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel