कं भारत टाइम्स, बीकानेर
बीकानेर । ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मोहल्ला चुनगरान की महबूब मस्जिद में बच्चों का नाते कलाम, सलातो सलाम, हम्द, तकरीर, दरूद शरीफ सहित अनेक कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम के प्रभारी हाफ़िज बिशारत अली ने बताया कि इस कार्यक्रम में 60 बच्चों ने भाग लिया सभी बच्चों ने अपने अलग-अलग कार्यक्रम पेश किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मास्टर मंजूर अहमद ने अपनी तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम के समापन समारोह के मौके पर मोहल्ले के नीट में चयनित पाँच बच्चों का भी अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम से जुड़े सभी बच्चों को मस्जिद के इमाम शोहेब हसन चिश्ती, हाफिज बिशारत अली,मंज़ूर अहमद,अज़ीज़ भुट्टा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

0 Comments